• Latest
  • Trending
  • All
  • BIHAR
  • BUSINESS
  • POLITICAL
  • EDUCATION
  • PUNJAB
  • CRIME
नए साल से पहले पीएम मोदी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी दी

राष्ट्र की आस्था और अखंडता सुरक्षित रखने के मूल में सिख गुरुओं की महान तपस्या: मोदी

25 December 2021
कुछ पेड आंगन में लगाना माना जाता है अशुभ

कुछ पेड आंगन में लगाना माना जाता है अशुभ

7 December 2022
विदेशों से आ रहे लोग कोरोना संक्रमित, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोग दशहत में

भारत में एक ‎दिन में कोरोना के 226 नए मरीज ‎मिले

6 December 2022
Logo

ट्रक खाई में गिरा, दो घायल

6 December 2022
 गूगल पर जासूसी का आरोप प्रमाणित

 गूगल पर जासूसी का आरोप प्रमाणित

18 November 2022
मुख्यमंत्री प्रथम ग्राम समेकित विकास योजना शुरू की जाएगी

मुख्यमंत्री प्रथम ग्राम समेकित विकास योजना शुरू की जाएगी

18 November 2022
श्रद्धा हत्याकांड- पानी का बिल भी बन सकता है अहम सबूत

श्रद्धा हत्याकांड- पानी का बिल भी बन सकता है अहम सबूत

18 November 2022
राशिफल

राशिफल

10 November 2022
हिरासत में मौतें न्याय प्रणाली पर सवाल…

गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण जारी रहेगा, ईडब्ल्यूएस कोटे पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला नई दिल्ली ।

8 November 2022
सरकार अंकिता हत्याकांड केस को दबाने का काम कर रहीः माहरा

सरकार अंकिता हत्याकांड केस को दबाने का काम कर रहीः माहरा

7 November 2022
डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स और बेड की कोई कमी नहीं : बृजेश

डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स और बेड की कोई कमी नहीं : बृजेश

4 November 2022
सोने , चांदी की कीमतों में गिरावट

सोना 50 हजार, चांदी 700 रुपए सस्‍ती

4 November 2022
नए साल से पहले पीएम मोदी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी दी

महाराष्ट्र के लिए केंद्र सरकार की 2 लाख करोड़ की योजना, पीएम मोदी ने की घोषणा

4 November 2022
  • e-PAPERS
  • FEATURES
  • RELIGION & CULTURE
  • ELECTION/PARLIAMENT
    • RAJYA SABHA
    • LOK SABHA
    • ASSEMBLY
  • OPINION
    • EDITORIALS
  • HEALTH
  • LIFESTYLE
    • FOOD
    • FASHION
    • KITCHEN & DINING
    • WORK & MONEY
    • BEAUTY
    • TRAVEL
  • HOROSCOPE
  • YOGA
  • NATURE
  • ENTERTAINMENT
Monday, February 6, 2023
  • Login
The Rising Post
  • HOME
  • NATIONAL
  • STATES
    • UTTARAKHAND
    • UTTAR PRADESH
    • DELHI
    • HARYANA
    • HIMACHAL PRADESH
    • MAHARASTRA
    • BIHAR
  • POLITICAL
  • GOVERNMENT
    • CENTRAL GOVERNMENT
    • STATE GOVERNMENT
  • CRIME
  • VIDEOS
  • COURTS
    • SUPREME COURT
    • HIGH COURT
    • DISTRICT & SUBORDINATE JUDICIARY
    • TRIBUNAL COURT
    • FAST TRACK COURT
    • CBI COURT
    • PUBLIC COURT
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • EDUCATION
  • PHOTOS
No Result
View All Result
The Rising Post
No Result
View All Result
Home NATIONAL

राष्ट्र की आस्था और अखंडता सुरक्षित रखने के मूल में सिख गुरुओं की महान तपस्या: मोदी

कच्छ में गुरुद्वारा लखपत साहिब के आयोजन को वर्चुअली संबोधित कर अटल जी को किया याद

by The Rising Post
25 December 2021
in NATIONAL
0
नए साल से पहले पीएम मोदी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी दी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के कच्छ में गुरुद्वारा लखपत साहिब में आयोजित गुरुपरब समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की आस्था और अखंडता सुरक्षित रखने के मूल में सिख गुरुओं की महान तपस्या है। हर साल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक गुजरात के सिख लखपत साहिब गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी का गुरु पर्व मनाते हैं। गुरु नानक देव अपनी यात्रा के दौरान लखपत गुरुद्वारा साहिब में रुके थे। गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी कुछ वस्तुएं रखी हुई हैं, जिनमें खड़ाऊं, पालकी और पांडुलिपियां शामिल हैं।
गौरतलब है कि, इसी साल 19 नवंबर को गुरु नानक देव जी का 552 वां प्रकाश पर्व मनाया गया था। उनकी ही स्मृति में गुजरात की सिख संगत दिसंबर के महीने में लखपत गुरुद्वारा साहिब में गुरुपर्व मनाती है। जानकारी के मुताबिक साल 2001 के दौरान कच्छ में आए भूकंप से लखपत गुरुद्वारे को नुकसान हुआ था। तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने मरम्मत सुनिश्चित करवाने के तत्काल आदेश दिए थे। पीएम की यह पहल सिख पंथ में उनकी गहरी आस्था को साफ दर्शाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि गुरुद्वारा लखपत साहिब समय की हर गति का साक्षी रहा है। आज जब मैं इस पवित्र स्थान से जुड़ रहा हूं, तो मुझे याद आ रहा है कि अतीत में लखपत साहिब ने कैसे कैसे झंझावातों को देखा है। एक समय ये स्थान दूसरे देशों में जाने के लिए, व्यापार के लिए एक प्रमुख केंद्र होता था। यहां प्राचीन लेखन शैली से यहां की दीवारों पर गुरूवाणी अंकित की गई। इस प्रोजेक्ट को तब यूनेस्को ने सम्मानित भी किया था।
मोदी ने कहा कि 2001 के भूकम्प के बाद मुझे गुरु कृपा से इस पवित्र स्थान की सेवा करने का सौभाग्य मिला था। मझे याद है, तब देश के अलग-अलग हिस्सों से आए शिल्पियों ने इस स्थान के मौलिक गौरव को संरक्षित किया।
उन्होंने कहा कि गुरु नानकदेव जी का संदेश पूरी दुनिया तक नई ऊर्जा के साथ पहुंचे, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए गए। दशकों से जिस करतारपुर साहिब कॉरिडोर की प्रतीक्षा थी, 2019 में हमारी सरकार ने ही उसके निर्माण का काम पूरा किया। पीएम ने कहा कि कुछ महीने पहले जब मैं अमेरिका गया था, तो वहां अमेरिका ने भारत को 150 से ज्यादा ऐतिहासिक वस्तुएं लौटाईं। इसमें से एक पेशकब्ज या छोटी तलवार भी है, जिस पर फारसी में गुरु हरगोबिंद जी का नाम लिखा है। यानि ये वापस लाने का सौभाग्य भी हमारी ही सरकार को मिला।
उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हम अफगानिस्तान से स-सम्मान गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को भारत लाने में सफल रहे हैं। गुरु कृपा का इससे बड़ा अनुभव किसी के लिए और क्या हो सकता है?
पीएम मोदी ने कहा की ये गुजरात के लिए हमेशा गौरव की बात रहा है कि खालसा पंथ की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले पंज प्यारों में से चौथे गुरसिख, भाई मोकहम सिंह जी गुजरात के ही थे। देवभूमि द्वारका में उनकी स्मृति में गुरुद्वारा बेट द्वारका भाई मोहकम सिंघ का निर्माण हुआ है। गुरु नानक देव जी और उनके बाद हमारे अलग-अलग गुरुओं ने भारत की चेतना को तो प्रज्वलित रखा ही, भारत को भी सुरक्षित रखने का मार्ग बनाया।
पीएम ने कहा कि हमारे गुरुओं का योगदान केवल समाज और आध्यात्म तक ही सीमित नहीं है। बल्कि हमारा राष्ट्र, राष्ट्र का चिंतन, राष्ट्र की आस्था और अखंडता अगर आज सुरक्षित है, तो उसके भी मूल में सिख गुरुओं की महान तपस्या है। जिस तरह गुरु तेगबहादुर जी मानवता के प्रति अपने विचारों के लिए सदैव अडिग रहे, वो हमें भारत की आत्मा के दर्शन कराता है। जिस तरह देश ने उन्हें ‘हिन्द की चादर’ की पदवी दी, वो हमें सिख परंपरा के प्रति हर एक भारतवासी के जुड़ाव को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि औरंगजेब के खिलाफ गुरु तेग बहादुर का पराक्रम और उनका बलिदान हमें सिखाता है कि आतंक और मजहबी कट्टरता से देश कैसे लड़ता है। इसी तरह, दशम गुरु, गुरुगोबिन्द सिंह साहिब का जीवन भी पग-पग पर तप और बलिदान का एक जीता जागता उदाहरण है। अंग्रेजों के शासन में भी हमारे सिख भाइयों बहनों ने जिस वीरता के साथ देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, हमारा आजादी का संग्राम, जलियाँवाला बाग की वो धरती, आज भी उन बलिदानों की साक्षी है।
पीएम ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक, कच्छ से कोहिमा तक, पूरा देश एक साथ सपने देख रहा है, एक साथ उनकी सिद्धि के लिए प्रयास कर रहा है। आज देश का मंत्र है- एक भारत, श्रेष्ठ भारत। आज देश का लक्ष्य है- एक नए समर्थ भारत का पुनरोदय। आज देश की नीति है- हर गरीब की सेवा, हर वंचित को प्राथमिकता। गुरुद्वारा लखपत साहिब आए श्रद्धालुओं से पीएम मोदी ने आग्रह किया कि वो कच्छ में चल रहे रण महोत्सव में भी जाए। उन्होंने कहा कि आज हम सभी के श्रद्धेय अटल जी की जन्म जयंती भी है। अटल जी का कच्छ से विशेष स्नेह था। आज वो कच्छ को देखते होंगे तो जहां भी होंगे बहुत खुश होते होंगे। भूकंप के बाद यहां हुए विकास कार्यों में अटल जी और उनकी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही थी।
विपिनध् ईएमएसध् 25 दिसंबर 2021

Share196Tweet123Share49

Youtube

  • Trending
  • Comments
  • Latest
 ताजमहल मामला जनहित याचिका की व्‍यवस्‍था का दुरुपयोग न करें ; इलाहाबाद हाईकोर्ट

 ताजमहल मामला जनहित याचिका की व्‍यवस्‍था का दुरुपयोग न करें ; इलाहाबाद हाईकोर्ट

13 May 2022
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में वायु सेना के जवान को किया गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में वायु सेना के जवान को किया गिरफ्तार

12 May 2022
भारत के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेकें, ट्रेड मंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी

भारत के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेकें, ट्रेड मंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी

13 May 2022

VIDEOS

1
कुछ पेड आंगन में लगाना माना जाता है अशुभ

कुछ पेड आंगन में लगाना माना जाता है अशुभ

0
ताबड़तोड़ विकास योजनाओं से बौखला गई है कांग्रेसः कौशिक

ताबड़तोड़ विकास योजनाओं से बौखला गई है कांग्रेसः कौशिक

0
कुछ पेड आंगन में लगाना माना जाता है अशुभ

कुछ पेड आंगन में लगाना माना जाता है अशुभ

7 December 2022
विदेशों से आ रहे लोग कोरोना संक्रमित, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोग दशहत में

भारत में एक ‎दिन में कोरोना के 226 नए मरीज ‎मिले

6 December 2022
Logo

ट्रक खाई में गिरा, दो घायल

6 December 2022
The Rising Post

Copyright © 2021 The Rising Post

The Rising Post

  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • BIHAR
    • POLITICAL
    • BUSINESS
    • EDUCATION
  • ENTERTAINMENT
    • UTTARAKHAND
    • DELHI
    • UTTAR PRADESH
    • SPORTS
  • CRIME
    • GOVERNMENT
    • FEATURES
    • RELIGION & CULTURE
    • e-PAPERS
  • PUNJAB
    • HARYANA
    • MAHARASTRA
    • HEALTH
    • HIMACHAL PRADESH

Copyright © 2021 The Rising Post

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Translate »