• Latest
  • Trending
  • All
  • BIHAR
  • BUSINESS
  • POLITICAL
  • EDUCATION
  • PUNJAB
  • CRIME
भारत के लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे शीर्ष तक पहुंचाया; मुर्मू

भारत के लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे शीर्ष तक पहुंचाया; मुर्मू

26 July 2022
मसूरी में बारिश से सवॉय होटल का पुश्ता ढहा, मलबा से दबे कई वाहन

मसूरी में बारिश से सवॉय होटल का पुश्ता ढहा, मलबा से दबे कई वाहन

31 March 2023
शराब तस्करों से रानीपोखरी पुलिस ने 20 पेटी देशी शराब की बरामद

शराब तस्करों से रानीपोखरी पुलिस ने 20 पेटी देशी शराब की बरामद

31 March 2023
अंग्रेजी नकली शराब का जखीरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अंग्रेजी नकली शराब का जखीरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

31 March 2023
ऋषिकेश एम्स में सीबीआई के छापे से हड़कंप

ऋषिकेश एम्स में सीबीआई के छापे से हड़कंप

31 March 2023
10 साल की बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा

10 साल की बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा

31 March 2023
बुर्जुग से बैग लूटकर फरार हुए चार बदमाश गिरफ्तार

भारी मात्रा में हथियारों समेत चार बदमाश को किया गिरफ्तार

31 March 2023
6 वर्षों से फरार चल रहा 50 हजार रु का ईनामी गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

6 वर्षों से फरार चल रहा 50 हजार रु का ईनामी गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

30 March 2023
दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने 83 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया

दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने 83 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया

30 March 2023
किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को बिना ब्याज के ऋण के चेक वितरित किए

किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को बिना ब्याज के ऋण के चेक वितरित किए

30 March 2023
एसजीपीजीई के नेशनल सेमीनार में डाॅ. तनुज भाटिया के पेपर प्रस्तुतीकरण को प्रथम स्थान

एसजीपीजीई के नेशनल सेमीनार में डाॅ. तनुज भाटिया के पेपर प्रस्तुतीकरण को प्रथम स्थान

30 March 2023
मुख्यमंत्री ने किया रामनगर में 10062.02 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किया रामनगर में 10062.02 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

30 March 2023
सभी बैंक जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्रगति बढ़ाएंः सीडीओ

सभी बैंक जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्रगति बढ़ाएंः सीडीओ

29 March 2023
  • e-PAPERS
  • FEATURES
  • RELIGION & CULTURE
  • ELECTION/PARLIAMENT
    • RAJYA SABHA
    • LOK SABHA
    • ASSEMBLY
  • OPINION
    • EDITORIALS
  • HEALTH
  • LIFESTYLE
    • FOOD
    • FASHION
    • KITCHEN & DINING
    • WORK & MONEY
    • BEAUTY
    • TRAVEL
  • HOROSCOPE
  • YOGA
  • NATURE
  • ENTERTAINMENT
Saturday, April 1, 2023
  • Login
The Rising Post
  • HOME
  • NATIONAL
  • STATES
    • UTTARAKHAND
    • UTTAR PRADESH
    • DELHI
    • HARYANA
    • HIMACHAL PRADESH
    • MAHARASTRA
    • BIHAR
  • POLITICAL
  • GOVERNMENT
    • CENTRAL GOVERNMENT
    • STATE GOVERNMENT
  • CRIME
  • VIDEOS
  • COURTS
    • SUPREME COURT
    • HIGH COURT
    • DISTRICT & SUBORDINATE JUDICIARY
    • TRIBUNAL COURT
    • FAST TRACK COURT
    • CBI COURT
    • PUBLIC COURT
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • EDUCATION
  • PHOTOS
No Result
View All Result
The Rising Post
No Result
View All Result
Home NATIONAL

भारत के लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे शीर्ष तक पहुंचाया; मुर्मू

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू ने देश को किया संबोधित

by The Rising Post
26 July 2022
in NATIONAL
0
भारत के लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे शीर्ष तक पहुंचाया; मुर्मू
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। देश के शीर्ष संवैधानिक राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित करते हुए आज कहा कि भारत के लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे शीर्ष तक पहुंचाया है। इसके लिए उन्होंने देश के नागरिकों का आभार जताया है। अपने संबोधन में द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी भारतीयों की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और अधिकारों के प्रतीक-संसद में खड़े होकर मैं आप सभी का नम्रतापूर्वक आभार व्यक्त करती हूं। इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए आपका विश्वास और समर्थन मेरे लिए एक बड़ी ताकत होगी। उन्होंने कहा कि मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है जब हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा।
देश की नई महामहिम ने कहा कि ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का पर्व मना रहा था तभी मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी। और आज आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये नया दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक समय में जब भारत अगले 25 वर्षों के विजन को हासिल करने के लिए पूरी ऊर्जा से जुटा हुआ है, मुझे ये जिम्मेदारी मिलना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारे स्वाधीनता सेनानियों ने आजाद हिंदुस्तान के हम नागरिकों से जो अपेक्षाएं की थीं, उनकी पूर्ति के लिए इस अमृतकाल में हमें तेज गति से काम करना है। इन 25 वर्षों में अमृतकाल की सिद्धि का रास्ता दो पटरियों पर आगे बढ़ेगा- सबका प्रयास और सबका कर्तव्य। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जीवन यात्रा ओडिशा के एक छोटे से आदिवासी गांव से शुरू की थी। मैं जिस पृष्ठभूमि से आती हूं, वहां मेरे लिये प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करना भी एक सपने जैसा ही था। लेकिन अनेक बाधाओं के बावजूद मेरा संकल्प दृढ़ रहा और मैं कॉलेज जाने वाली अपने गांव की पहली बेटी बनी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं जनजातीय समाज से हूं, और वार्ड कौन्सिलर से लेकर भारत की राष्ट्रपति बनने तक का अवसर मुझे मिला है। यह लोकतंत्र की जननी भारतवर्ष की महानता है। ये हमारे लोकतंत्र की ही शक्ति है कि उसमें एक गरीब घर में पैदा हुई बेटी, दूर-सुदूर आदिवासी क्षेत्र में पैदा हुई बेटी, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकती है। राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है। मेरे लिए बहुत संतोष की बात है कि जो सदियों से वंचित रहे, जो विकास के लाभ से दूर रहे, वे गरीब, दलित, पिछड़े तथा आदिवासी मुझ में अपना प्रतिबिंब देख रहे हैं। मेरे इस निर्वाचन में देश के गरीब का आशीर्वाद शामिल है, देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है।
राष्ट्रपति ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद से लेकर श्री राम नाथ कोविन्द जी तक, अनेक विभूतियों ने इस पद को सुशोभित किया है। इस पद के साथ साथ देश ने इस महान परंपरा के प्रतिनिधित्व का दायित्व भी मुझे सौंपा है। उन्होंने कहा कि संविधान के आलोक में, मैं पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी। मेरे लिए भारत के लोकतांत्रिक-सांस्कृतिक आदर्श और सभी देशवासी हमेशा मेरी ऊर्जा के स्रोत रहेंगे। मुर्मू ने कहा कि हमारा स्वाधीनता संग्राम उन संघर्षों और बलिदानों की अविरल धारा था जिसने आजाद भारत के लिए कितने ही आदर्शों और संभावनाओं को सींचा था। पूज्य बापू ने हमें स्वराज, स्वदेशी, स्वच्छता और सत्याग्रह द्वारा भारत के सांस्कृतिक आदर्शों की स्थापना का मार्ग दिखाया था। एक संसदीय लोकतंत्र के रूप में 75 वर्षों में भारत ने प्रगति के संकल्प को सहभागिता एवं सर्व-सम्मति से आगे बढ़ाया है। विविधताओं से भरे अपने देश में हम अनेक भाषा, धर्म, संप्रदाय, खान-पान, रहन-सहन, रीति-रिवाजों को अपनाते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में सक्रिय हैं।
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कोरोना महामारी के वैश्विक संकट का सामना करने में भारत ने जिस तरह का सामर्थ्य दिखाया है, उसने पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले भारत ने कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज लगाने का कीर्तिमान बनाया है। इस पूरी लड़ाई में भारत के लोगों ने जिस संयम, साहस और सहयोग का परिचय दिया, वो एक समाज के रूप में हमारी बढ़ती हुई शक्ति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मैंने देश के युवाओं के उत्साह और आत्मबल को करीब से देखा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी कहा करते थे कि देश के युवा जब आगे बढ़ते हैं तो वे सिर्फ अपना ही भाग्य नहीं बनाते बल्कि देश का भी भाग्य बनाते हैं। आज हम इसे सच होते देख रहे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा जन्म तो उस जनजातीय परंपरा में हुआ है जिसने हजारों वर्षों से प्रकृति के साथ ताल-मेल बनाकर जीवन को आगे बढ़ाया है। मैंने जंगल और जलाशयों के महत्व को अपने जीवन में महसूस किया है। हम प्रकृति से जरूरी संसाधन लेते हैं और उतनी ही श्रद्धा से प्रकृति की सेवा भी करते हैं। मैंने अपने अब तक के जीवन में जन-सेवा में ही जीवन की सार्थकता को अनुभव किया है। जगन्नाथ क्षेत्र के एक प्रख्यात कवि भीम भोई जी की कविता की एक पंक्ति हैरू श्मो जीवन पछे नर्के पड़ी थाउ, जगत उद्धार हेउ।श् अर्थात, अपने जीवन के हित-अहित से बड़ा जगत कल्याण के लिए कार्य करना होता है। जगत कल्याण की भावना के साथ, मैं आप सब के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा व लगन से काम करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।

Tags: Murmu addressed the nation after taking oath as the PresidentNew Delhi NewsThe power of India's democracy took me to the top; MurmuThe Rising Post Newsदेश के नागरिकों का आभार जतायादेश के शीर्ष संवैधानिक राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधितनई जिम्मेदारी को निभाने के लिए आपका विश्वास और समर्थन मेरे लिए एक बड़ी ताकत
Share196Tweet123Share49

Youtube

  • Trending
  • Comments
  • Latest
पांच सालों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी कलयुगी बाप को  पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पांच सालों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी कलयुगी बाप को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

1 March 2023
यूपी में एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गए, योगी ने अफसरों से कहा देखना दोबारा न लगने पाएं

दो अफसरों ने ली है मेरे पति की हत्या की सुपारी, अतीक अहमद की पत्नी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी

28 February 2023
भारत में हर दिन 90 नाबालिग लड़कियों के साथ होता है रेप, इसमें मप्र में सबसे आगे

10वीं की छात्रा से साथी छात्र ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

27 February 2023

VIDEOS

1
मसूरी में बारिश से सवॉय होटल का पुश्ता ढहा, मलबा से दबे कई वाहन

मसूरी में बारिश से सवॉय होटल का पुश्ता ढहा, मलबा से दबे कई वाहन

0
ताबड़तोड़ विकास योजनाओं से बौखला गई है कांग्रेसः कौशिक

ताबड़तोड़ विकास योजनाओं से बौखला गई है कांग्रेसः कौशिक

0
मसूरी में बारिश से सवॉय होटल का पुश्ता ढहा, मलबा से दबे कई वाहन

मसूरी में बारिश से सवॉय होटल का पुश्ता ढहा, मलबा से दबे कई वाहन

31 March 2023
शराब तस्करों से रानीपोखरी पुलिस ने 20 पेटी देशी शराब की बरामद

शराब तस्करों से रानीपोखरी पुलिस ने 20 पेटी देशी शराब की बरामद

31 March 2023
अंग्रेजी नकली शराब का जखीरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अंग्रेजी नकली शराब का जखीरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

31 March 2023
The Rising Post

Copyright © 2021 The Rising Post

The Rising Post

  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • BIHAR
    • POLITICAL
    • BUSINESS
    • EDUCATION
  • ENTERTAINMENT
    • UTTARAKHAND
    • DELHI
    • UTTAR PRADESH
    • SPORTS
  • CRIME
    • GOVERNMENT
    • FEATURES
    • RELIGION & CULTURE
    • e-PAPERS
  • PUNJAB
    • HARYANA
    • MAHARASTRA
    • HEALTH
    • HIMACHAL PRADESH

Copyright © 2021 The Rising Post

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Translate »