• Latest
  • Trending
  • All
  • BIHAR
  • BUSINESS
  • POLITICAL
  • EDUCATION
  • PUNJAB
  • CRIME
बदला मौसम, बिहार में आंधी-तूफान का कोहराम, कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

बदला मौसम, बिहार में आंधी-तूफान का कोहराम, कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

21 June 2022
सोने , चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने , चांदी की कीमतों में गिरावट

25 June 2022
वीडियो देख रस्सी कूदना सीख रहा था 9 साल का बच्चा, गले में फंदा लगने से हुई मौत

वीडियो देख रस्सी कूदना सीख रहा था 9 साल का बच्चा, गले में फंदा लगने से हुई मौत

25 June 2022
जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेने 25 जून को जर्मनी रवाना होंगे पीएम मोदी

जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेने 25 जून को जर्मनी रवाना होंगे पीएम मोदी

25 June 2022
राष्ट्रपति बनते ही इतिहास रचेंगी द्रौपदी मुर्मू, दर्ज होंगे उनके नाम ये रिकॉर्ड

राष्ट्रपति बनते ही इतिहास रचेंगी द्रौपदी मुर्मू, दर्ज होंगे उनके नाम ये रिकॉर्ड

25 June 2022

अनुदान को 20 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किये जाने का किया अनुरोध

25 June 2022
राज्य में अनाथों के बनेंगे आयुष्मान कार्डः डॉ. धन सिंह रावत

राज्य में अनाथों के बनेंगे आयुष्मान कार्डः डॉ. धन सिंह रावत

24 June 2022
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टान का बड़ा हिस्सा हाईवे पर गिरा

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टान का बड़ा हिस्सा हाईवे पर गिरा

24 June 2022
सीएम धामी ने पीएम मोदी से की भेंट, जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि बढ़ाने का किया अनुरोध

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की भेंट, जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि बढ़ाने का किया अनुरोध

24 June 2022
कस्टमाइज्डबल क्रेडिट कार्ड एलआईटी किया लॉन्च

कस्टमाइज्डबल क्रेडिट कार्ड एलआईटी किया लॉन्च

24 June 2022
डेंगू व मलेरिया की रोकथाम एवं बचाव को लेकर  किया जागरूक

डेंगू व मलेरिया की रोकथाम एवं बचाव को लेकर किया जागरूक

24 June 2022
सूर्य जल चिकित्सा

सूर्य जल चिकित्सा

21 June 2022
अग्निपथ योजना के हिंसक प्रदर्शन की जांच के लिए एसआईटी गठन की मांग, शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर

सरकार समझे युवाओं और सेना का आक्रोश

21 June 2022
  • e-PAPERS
  • FEATURES
  • RELIGION & CULTURE
  • ELECTION/PARLIAMENT
    • RAJYA SABHA
    • LOK SABHA
    • ASSEMBLY
  • OPINION
    • EDITORIALS
  • HEALTH
  • LIFESTYLE
    • FOOD
    • FASHION
    • KITCHEN & DINING
    • WORK & MONEY
    • BEAUTY
    • TRAVEL
  • HOROSCOPE
  • YOGA
  • NATURE
  • ENTERTAINMENT
Wednesday, June 29, 2022
  • Login
The Rising Post
  • HOME
  • NATIONAL
  • STATES
    • UTTARAKHAND
    • UTTAR PRADESH
    • DELHI
    • HARYANA
    • HIMACHAL PRADESH
    • MAHARASTRA
    • BIHAR
  • POLITICAL
  • GOVERNMENT
    • CENTRAL GOVERNMENT
    • STATE GOVERNMENT
  • CRIME
  • VIDEOS
  • COURTS
    • SUPREME COURT
    • HIGH COURT
    • DISTRICT & SUBORDINATE JUDICIARY
    • TRIBUNAL COURT
    • FAST TRACK COURT
    • CBI COURT
    • PUBLIC COURT
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • EDUCATION
  • PHOTOS
No Result
View All Result
The Rising Post
No Result
View All Result
Home NATURE

बदला मौसम, बिहार में आंधी-तूफान का कोहराम, कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

by The Rising Post
21 June 2022
in NATURE
0
बदला मौसम, बिहार में आंधी-तूफान का कोहराम, कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों मौसम मेहरबान है यहां बारिश लोगों को राहत दी है। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने दो दिन केरल, मुंबई सहित पूर्वी मध्य प्रदेश तक बारिश का अनुमान लगाया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पूरे विदर्भ और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिसा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्वी मध्य प्रदेश, पूरे छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा संभव है। मुंबई और कोंकण तट पर भारी बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा संभव है। बिहार में मौसम का कहर देखने को मिला। राज्य के आठ जिलों में आंधी और बारिश के बीच वज्रपात में 17 लोगों की मौत हो गई। इन मौतों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतक के आश्रितों को तत्काल चार चार लाख रुपए का मुआवजा देने की भी घोषणा की है। बता दें कि बिहार मानसून की दस्तक के बीच 3-4 दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान लगाया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है।
राजधानी में सोमवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। कमोबेश ऐसी ही स्थिति मंगलवार को भी बनी रहेगी। 22 जून से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। 25 जून तक 38 डिग्री होने का अनुमान है। हालांकि बादल छाए रहेंगे। सूरज और बादलों में लुकाछिपी भी चलेगी, लेकिन इस दौरान वर्षा होने के आसार कम हैं। इसके बाद फिर 27 जून तक मानसून की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में 21 जून तक वर्षा का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 21 जून तक लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में आंधी के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व अन्य स्थानों पर वर्षा होगी। 24 जून को प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है।
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बरकरार है। इसके चलते सोमवार को भी सूबे के कई शहरों में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार माझा व दोआबा के कई जिलों में भारी बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पश्चिम मालवा व पूर्व मालवा में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं तो कुछ जगह तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश अब जोर पकड़ रही है। इसके चलते राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम के जानकारों का कहना है कि प्री-मानूसन की इस बारिश का दौर आगामी दो-तीन दिन तक चलेगा। इसके बाद मानसून पूरे प्रदेश पर छा जाएगा। राजस्थान के अजमेर में आज से अगले दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, अजमेर में आज गरज के साथ बारिश होगी। बारिश के चलते राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। जयपुर में आज तेज बारिश की संभावना है।
दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान है। हरियाणा के गुरुग्राम में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। वहीं, गुरुग्राम में भी आज बारिश हो सकती है। गुरुग्राम में आज भी बारिश का पूर्वानुमान है। इन दो दिनों गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Tags: Changed weatherheavy rain alert in many statesNew Delhi NewsThe Rising Post Newsthunderstorm in Biharदिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज भी बादल छाएभीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों मौसम मेहरबानमुंबई सहित पूर्वी मध्य प्रदेश तक बारिश का अनुमानमौसम विभाग ने दो दिन केरल
Share196Tweet123Share49

Youtube

  • Trending
  • Comments
  • Latest
 ताजमहल मामला जनहित याचिका की व्‍यवस्‍था का दुरुपयोग न करें ; इलाहाबाद हाईकोर्ट

 ताजमहल मामला जनहित याचिका की व्‍यवस्‍था का दुरुपयोग न करें ; इलाहाबाद हाईकोर्ट

13 May 2022
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में वायु सेना के जवान को किया गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में वायु सेना के जवान को किया गिरफ्तार

12 May 2022
भारत के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेकें, ट्रेड मंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी

भारत के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेकें, ट्रेड मंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी

13 May 2022

VIDEOS

1
सोने , चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने , चांदी की कीमतों में गिरावट

0
ताबड़तोड़ विकास योजनाओं से बौखला गई है कांग्रेसः कौशिक

ताबड़तोड़ विकास योजनाओं से बौखला गई है कांग्रेसः कौशिक

0
सोने , चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने , चांदी की कीमतों में गिरावट

25 June 2022
वीडियो देख रस्सी कूदना सीख रहा था 9 साल का बच्चा, गले में फंदा लगने से हुई मौत

वीडियो देख रस्सी कूदना सीख रहा था 9 साल का बच्चा, गले में फंदा लगने से हुई मौत

25 June 2022
जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेने 25 जून को जर्मनी रवाना होंगे पीएम मोदी

जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेने 25 जून को जर्मनी रवाना होंगे पीएम मोदी

25 June 2022
The Rising Post

Copyright © 2021 The Rising Post

The Rising Post

  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • BIHAR
    • POLITICAL
    • BUSINESS
    • EDUCATION
  • ENTERTAINMENT
    • UTTARAKHAND
    • DELHI
    • UTTAR PRADESH
    • SPORTS
  • CRIME
    • GOVERNMENT
    • FEATURES
    • RELIGION & CULTURE
    • e-PAPERS
  • PUNJAB
    • HARYANA
    • MAHARASTRA
    • HEALTH
    • HIMACHAL PRADESH

Copyright © 2021 The Rising Post

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Translate »