प्रियंका चोपड़ा इंडियन ट्रेडिशन को सेलिब्रेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में लॉस एंजलिस वाले घर में अपनी मैनेजर अंजुला आचार्य के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। प्रियंका ने पार्टी को इंडियन टच देते हुए ढोल भी बुलवाया था। पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका ढोल पर भांगड़ा करते हुए नजर आ रही हैं। पार्टी के कई फोटोज भी वायरल हो रहे हैं। जिनमें एक्ट्रेस अपने गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका के साथ निक भी डिनर पर नजर आए। बता दें, प्रियंका फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं।