• Latest
  • Trending
  • All
  • BIHAR
  • BUSINESS
  • POLITICAL
  • EDUCATION
  • PUNJAB
  • CRIME
जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन व 51 नई औषधियों का किया लोकार्पण

जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन व 51 नई औषधियों का किया लोकार्पण

5 August 2022
कौन हैं तिरंगा झंडा फहराने के पात्र

कौन हैं तिरंगा झंडा फहराने के पात्र

10 August 2022
दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 8.58 लाख हुई, पहली छमाही में दोगुने से अधिक

दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 8.58 लाख हुई, पहली छमाही में दोगुने से अधिक

10 August 2022
आप के ट्वीट में अपना नाम घसीटे जाने पर एलजी नाराज केजरीवाल को लिखा पत्र

आप के ट्वीट में अपना नाम घसीटे जाने पर एलजी नाराज केजरीवाल को लिखा पत्र

10 August 2022
पानी से जलेगा गैस चूल्हा

पानी से जलेगा गैस चूल्हा

10 August 2022
हर घर तिरंगा अभियान का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

हर घर तिरंगा अभियान का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

10 August 2022

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अगरतला एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन

9 August 2022
भारत के साथियान ने राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस में कांस्य जीता

भारत के साथियान ने राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस में कांस्य जीता

9 August 2022
सेहत के लिए लाभकारी है रामबुतान फल

सेहत के लिए लाभकारी है रामबुतान फल

9 August 2022
सलमान खान ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा

सलमान खान ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा

8 August 2022
देश के 36 में से 27 राज्यों में दी जा रही है बिजली पर सब्सिडी

देश के 36 में से 27 राज्यों में दी जा रही है बिजली पर सब्सिडी

8 August 2022
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांच लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंच बनाएगी भाजपा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांच लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंच बनाएगी भाजपा

8 August 2022
खस्ता होती आर्थिक हालत

खस्ता होती आर्थिक हालत

8 August 2022
  • e-PAPERS
  • FEATURES
  • RELIGION & CULTURE
  • ELECTION/PARLIAMENT
    • RAJYA SABHA
    • LOK SABHA
    • ASSEMBLY
  • OPINION
    • EDITORIALS
  • HEALTH
  • LIFESTYLE
    • FOOD
    • FASHION
    • KITCHEN & DINING
    • WORK & MONEY
    • BEAUTY
    • TRAVEL
  • HOROSCOPE
  • YOGA
  • NATURE
  • ENTERTAINMENT
Thursday, August 11, 2022
  • Login
The Rising Post
  • HOME
  • NATIONAL
  • STATES
    • UTTARAKHAND
    • UTTAR PRADESH
    • DELHI
    • HARYANA
    • HIMACHAL PRADESH
    • MAHARASTRA
    • BIHAR
  • POLITICAL
  • GOVERNMENT
    • CENTRAL GOVERNMENT
    • STATE GOVERNMENT
  • CRIME
  • VIDEOS
  • COURTS
    • SUPREME COURT
    • HIGH COURT
    • DISTRICT & SUBORDINATE JUDICIARY
    • TRIBUNAL COURT
    • FAST TRACK COURT
    • CBI COURT
    • PUBLIC COURT
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • EDUCATION
  • PHOTOS
No Result
View All Result
The Rising Post
No Result
View All Result
Home UTTARAKHAND

जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन व 51 नई औषधियों का किया लोकार्पण

उत्तराखण्ड राज्य में नेचुरोपैथी डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू किए जाएंगेः सीएम

by The Rising Post
5 August 2022
in UTTARAKHAND
0
जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन व 51 नई औषधियों का किया लोकार्पण
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त रूप से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन एवं 51 नई औषधियों का लोकार्पण किया। जड़ी-बूटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने आचार्य बालकृष्ण को उनके 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि आचार्य जी द्वारा अपने जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाना प्रकृति के संरक्षण के साथ हमारी समृद्धि के लिए अनोखी पहल है। उन्होंने कहा कि पंतजलि योगपीठ ऋषियों की उस परम्परा को आगे बढ़ा रहा है जिसने भारत को ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति, अनुसंधान और आध्यात्म के बल पर विश्वगुरू के गौरव तक पहुंचाया है।
राज्यपाल ने कहा कि योग, आयुर्वेद, यौगिक एवं बौद्धिक ज्ञान, जड़ी-बूटी, चिकित्सा हमारी विश्वगुरू की भावना की अनुभूति को बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान अपनी सभ्यता, संस्कृति और आयुर्वेद के कारण है। राज्यपाल ने कहा कि हम फिर से विश्वगुरू की पहचान प्राप्त करने की दिशा में बढ़ रहे हैं इसमें पतंजलि भी नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पतंजलि के विजन में आत्मनिर्भर भारत, बौद्धिक संपदा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विचार और भावनाएं निहित हैं जो वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धती पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन अपने आप में अदभुत है। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी दिवस लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मूल अवधारणा को पुष्ट करने वाली है। भारत ने योग और आयुर्वेद की महान परंपरा को आधुनिक रूप दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य में नेचुरोपैथी डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू किए जाने की घोषणा की। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की महान ऋषि परंपरा के अनुगामी, जड़ी-बूटियों के परमज्ञाता और इनका प्रचार-प्रसार कर आयुर्वेद की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आयुर्वेद महज एक चिकित्सा पद्धति नहीं है, इसे एक समग्र मानव दर्शन के रूप में वर्णित किया जा सकता है। आयुर्वेद ऐसी विरासत है जिससे सम्पूर्ण विश्व का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान दुनिया ने आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाया और लाभ पाया। आयुर्वेद जीवन का एक समग्र विज्ञान है, आज दुनिया भर में इसकी स्वीकार्यता है। आयुर्वेद केवल किसी रोगी के उपचार तक सीमित नहीं है बल्कि भारतीय दर्शन में इसे जीवन के मूल ज्ञान के रूप में स्वीकारा जाता है इसलिए इसे पंचम वेद की संज्ञा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्यपद्धति का उदय हुआ है। विश्वभर में 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। संपूर्ण देश में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराने का जन आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने 2025 तक उत्तराखंड राज्य को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का सभी से आग्रह किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिनों संपन्न हुए एक वैश्विक कार्यक्रम में, आयुर्वेद के माहात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा था कि प्लांट से लेकर आपकी प्लेट तक, शारीरिक मजबूती से लेकर मानसिक कल्याण तक आयुर्वेद अत्यधिक प्रभावी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने योग और आयुर्वेद को एक नई पहचान दी है। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर घर तिरंगा अभियान हेतु विभिन्न स्थानों में फहराने हेतु 50 हज़ार राष्ट्रीय ध्वज (प्रतीकात्मक रूप से) भेंट किए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ0 धन सिंह रावत, विधायक प्रदीप बत्रा, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी दामोदर दास, स्वामी कमल दास, महामंडलेश्वर अर्जुन पूरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Dehradun NewsNaturopathy doctor's registration will be started soon in Uttarakhand state: CMReleased 75 books and 51 new medicines based on herbs and Ayurveda medicineThe Rising Post Newsपतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रममुख्य अतिथि राज्यपाल ने आचार्य बालकृष्ण को उनके 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीसंयुक्त रूप से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन एवं 51 नई औषधियों का लोकार्पण
Share196Tweet123Share49

Youtube

  • Trending
  • Comments
  • Latest
 ताजमहल मामला जनहित याचिका की व्‍यवस्‍था का दुरुपयोग न करें ; इलाहाबाद हाईकोर्ट

 ताजमहल मामला जनहित याचिका की व्‍यवस्‍था का दुरुपयोग न करें ; इलाहाबाद हाईकोर्ट

13 May 2022
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में वायु सेना के जवान को किया गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में वायु सेना के जवान को किया गिरफ्तार

12 May 2022
भारत के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेकें, ट्रेड मंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी

भारत के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेकें, ट्रेड मंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी

13 May 2022

VIDEOS

1
कौन हैं तिरंगा झंडा फहराने के पात्र

कौन हैं तिरंगा झंडा फहराने के पात्र

0
ताबड़तोड़ विकास योजनाओं से बौखला गई है कांग्रेसः कौशिक

ताबड़तोड़ विकास योजनाओं से बौखला गई है कांग्रेसः कौशिक

0
कौन हैं तिरंगा झंडा फहराने के पात्र

कौन हैं तिरंगा झंडा फहराने के पात्र

10 August 2022
दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 8.58 लाख हुई, पहली छमाही में दोगुने से अधिक

दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 8.58 लाख हुई, पहली छमाही में दोगुने से अधिक

10 August 2022
आप के ट्वीट में अपना नाम घसीटे जाने पर एलजी नाराज केजरीवाल को लिखा पत्र

आप के ट्वीट में अपना नाम घसीटे जाने पर एलजी नाराज केजरीवाल को लिखा पत्र

10 August 2022
The Rising Post

Copyright © 2021 The Rising Post

The Rising Post

  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • BIHAR
    • POLITICAL
    • BUSINESS
    • EDUCATION
  • ENTERTAINMENT
    • UTTARAKHAND
    • DELHI
    • UTTAR PRADESH
    • SPORTS
  • CRIME
    • GOVERNMENT
    • FEATURES
    • RELIGION & CULTURE
    • e-PAPERS
  • PUNJAB
    • HARYANA
    • MAHARASTRA
    • HEALTH
    • HIMACHAL PRADESH

Copyright © 2021 The Rising Post

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Translate »