कोलकाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह टीएमसी नेता सीएम ममता बनर्जी के अभेद किले पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पहुंचे, जहां वह भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह भारत बांग्लादेश सीमा पर अग्रिम इलाकों पर भी जाएंगे। शाह के कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने उनकी अगवानी की।
गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हिंगालगंज में गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की अस्थाई सीमा चौकियों का उद्घाटन किया। केन्द्रीय गृह मंत्री राज्य में 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल आए हैं। हिंगालगंज शिविर में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शाह दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। वह भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वह भारत बांग्लादेश सीमा पर अग्रिम इलाकों पर भी जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गुरुवार को हरिदासपुर में ‘मैत्री संग्रहालयश् की आधारशिला रखेंगे और सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि शाह का इस राज्य का दौरा भाजपा की अपनी संगठनात्मक मशीनरी को मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से आंतरिक कलह और दलबदल से त्रस्त है। कुछ आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा शाह के राज्य में भाजपा संगठन को बढ़ावा देने के लिए संगठनात्मक बैठकें करने की भी उम्मीद है। गत विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को हराने और 200 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा को जहां 294 सदस्यीय विधानसभा में से केवल 77 सीटों से संतोष करना पड़ा था वहीं तृणमूल को 213 सीटें मिली थी।